गरज-बरस प्यासी धरती पर
फिर पानी दे मौला
चिड़ियों को दाने, बच्चों को
गुड़धानी दे मौला ![]()
दो और दो का जोड़ हमेशा
चार कहाँ होता है
सोच-समझवालों को थोड़ी
नादानी दे मौला ![]()
फिर रौशन कर ज़हर का प्याला
चमका नई सलीबें
झूठों की दुनिया में सच को
ताबानी (जगमगहट) दे मौला ![]()
फिर मूरत से बाहर आकर
चारों ओर बिखर जा
फिर मन्दिर को कोई
“मीरा” दीवानी दे मौला ![]()
तेरे होते कोई किसी की
जान का दुश्मन क्यों हो
जीनेवालों को मरने की
आसानी दे मौला
लोड हो रहा है...
प्रतिक्रियाएँ