Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

अभिमान

अतिथि- रजनीगन्धा

NAME: रजनी भार्गव
LOCATION: PLAINSBORO, NEW JERSEY, UNITED STATES
http://rajnigandhaa.blogspot.com/








यह अभिमान मेरा
है मुखरित मौन मेरा

ओस की बूँद की तरह
बैठा है हरी दूब पर
ठँडा और नम सा है
ये अभिमान मेरा

तुम्हारी नज़र जब मुझे
ढूँढती है यादों के मेले में
तीखा और बेचैन दर्द सा है
ये अभिमान मेरा

आँगन में किलकती वीरानियाँ
जब तुलसी के आगे लौ में सुलगती हैं
कार्तिक की खुनक और लौ की गरमाहट सा है
ये अभिमान मेरा

तुम्हारी हर सोच में
मेरे को नया आयाम देना
अविष्कार के उल्लास और नूतन सा है
ये अभिमान मेरा

तुम्हारे संदर्भों में जब-जब
मेरे को आकाश मिला
कितना दीन और स्वाभिमान बन गया है
ये अभिमान मेरा

यह अभिमान मेरा
है मुखरित मौन मेरा.

- रजनी भार्गव


अस्वीकरण